डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में मनाया एन. एस. एस. शिविर।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर मनाया गया। शिविर में बौद्धिक सत्र में योग प्राणायाम, आसन और भारतीय संस्कृति पर बौद्धिक प्रबोधन और योगाभ्यास हुआ, जिसमें प्रतिभागी छात्र – छात्राओं को आज के व्यस्त जीवन में योग, अभ्यास प्राणायाम से कैसे स्वस्थ रह सकते हैं, बताया गया योग प्रशिक्षक व समाजसेवी शंकर फुलारा और हरीश पुजारी ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर सत्र का शुभारम्भ किया।

शिविर प्रभारी प्रोफेसर डॉ. दीपा लोहनी ने दोनों का परिचय करवाया और प्रोफेसर डॉ. इला बिष्ट ने स्वागत किया। शंकर फुलारा ने भारतीय संस्कृति अध्यात्म के विषय में बताते हुए इनको आज के विज्ञान, अविष्कार, खोज के सन्दर्भ में पढ़ने और समझने को प्रेरित किया, उन्हें समझाया कि कैसे आज का ड्रोन एक हथियार के रुप में हजारों साल पहले हमारे भगवान श्रीकृष्ण अपने सुदर्शन चक्र के रुप में प्रयोग कर चुके हैं। उन्होंने बताया ऐसे ही जीवन में शरीर को स्वस्थ, सुखी, संतुष्ट रखने का एकमात्र सही साधन योग और प्राणायाम है, जो हमारे विभिन्न पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है। अगर इसमें ज्यादा ज्ञान लेना है तो अष्टांग योग है, और सामान्य स्वास्थ्य लाभ लेना है तो प्रतिदिन एक घंटा योग को समर्पित करना चाहिए।
साथ ही उन्होंने विभिन्न बीमारियों में करने के लिए अनेकों योग – प्राणायाम अभ्यास करके सिखाएं। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा बहुत अच्छा सत्र रहा बच्चों ने बहुत ध्यान उत्सुकता से एक नए दृष्टिकोण को सुना। कार्यक्रम का संचालन छात्र नितिन बिष्ट ने किया। शिविर की आयोजक डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. इला बिष्ट का आभार व्यक्त किया। शिविर में छात्र – छात्राओं के साथ ही महाविद्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।



