अध्यक्ष राज्य मंत्री सलाहकार संविदा श्रम बोर्ड कैलाश पंत करेंगे 24 जुलाई से जनपद भ्रमण।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि प्रदेश के मा. अध्यक्ष (राज्यमंत्री) राज्य सलाहकार संविदा श्रम बोर्ड कैलाश पंत इस जनपद के भ्रमण पर आ रहे है। उन्होंने बताया कि मा. अध्यक्ष दिनॉंक 24 जुलाई 2024 को प्रातः 08ः00 बजे रामनगर से प्रस्थान कर 11ः30 बजे बासोट पहुॅंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम सिरमोली में करेंगे। दिनॉंक 25 जुलाई 2024 को विकासखण्ड भिकियासैंण के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क करते हुए स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता/वृक्षारोपण करेंगे तथा रात्रि विश्राम सिरमोली (भतरौंजखान) में करेंगे।
दिनॉंक 26 जुलाई को प्रातः सिरमोली से प्रस्थान कर 11ः00 बजे रानीखेत पहुॅंचकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क/वृक्षारोपण करेंगे तथा रात्रि विश्राम रानीखेत में करेंगे। उन्होंने बताया कि मा. अध्यक्ष दिनॉंक 27 जुलाई 2024 को प्रातः 10ः00 बजे रानीखेत से प्रस्थान कर 12ः00 बजे भतरौंजखान पहुॅंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम सिरमोली में करेंगे। दिनॉंक 28 जुलाई 2024 को प्रातः 9ः30 बजे सिरमोली से काशीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








