मुख्य विकास अधिकारी ने ‘अलंकृता ऐपण यूनिट’ का किया निरीक्षण, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर।

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने हवलबाग स्थित ‘अलंकृता ऐपण यूनिट’ का निरीक्षण किया। इस यूनिट का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नए अवसर प्रदान करना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूनिट में कार्यरत महिलाओं और कारीगरों से मुलाकात की। उन्होंने उनके कार्य की सराहना की और आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने ‘रीप’ परियोजना के कार्मिकों और संबंधित सहकारिता समितियों के सदस्यों से भी बातचीत की और उन्हें व्यापार के विस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर आकांक्षा कोण्डे ने कहा, अलंकृता ऐपण यूनिट ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त माध्यम है। यह यूनिट न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार ला रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने यूनिट के सभी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस तरह की पहलों को प्रोत्साहित करता रहेगा, और ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी एस. के. पंत समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *