राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में मुख्य परियोजना अधिकारी उपनल कुमाऊॅं सम्भाग ने की सुरक्षा समीक्षा।

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज एवं सम्बद्ध डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी में लगभग 740 के आसपास विभिन्न श्रेणी के कर्मचारी उपनल से कार्यरत हैं। कुमाऊॅं का एकमात्र सबसे बड़ा चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था उपनल से कार्यरत पूर्व सैनिकों कै होने से आज शुक्रवार को कर्नल आलोक पाण्डे (अ.प्रा.) मुख्य परियोजना अधिकारी उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) हल्द्वानी द्वारा वहाँ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। तत्पश्चात डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी के सभागार में सुरक्षा समीक्षा की गयी।

अपने सुरक्षा समीक्षा में बैठक में उनके द्वारा सुरक्षा गार्डाें एवं उनके पारिवारिक जनों को नये वर्ष 2024 की बधाई देते हुए, सुरक्षा कर्मियों को आदेशित किया गया कि अपने ड्यूटी का निर्वहन ठीक से करें। ड्यूटी में समय से पहुँचें, मरीजों एवं तिमारदारों से बातचीत में शालीनता बरती जाएं, ड्यूटी के दौरान मदीरा सेवन का प्रयोग न किया जायें। इस प्रकार का कार्य किये जाने से पूर्व सैनिकों की छवि खराब होती है। पेट्रोलिंग ड्यूटी ठीक से किया जाना, छात्र-छात्राओं की रैगिंग को रोकना एवं ड्यूटी से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित न होने हेतु निर्देशित किया गया।

उपनल से कार्यरत सुपरवाईजरों को अपने अधीन विभिन्न श्रेणी के उपनल कर्मचारियों को वहां की व्यवस्था साफ-सफाई उच्चकोटि का बनाये रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। नये छात्र-छात्राओं के प्रवेश होने पर कोई भी रेगिंग मामला नहीं आना चाहिए। उक्त सुरक्षा समीक्षा में लगभग 50 सुरक्षा गार्ड एवं सुपर वाईजरों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सुरक्षा सुपर वाईजर की ओर से सुरक्षा से सम्बन्धित सुझाव दिये गये, जिस पर मुख्य परियोजना अधिकारी द्वारा उन्हें आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया। अन्त में सभी सुरक्षा कर्मियों को अपने ड्यूटी का निर्वहन ठीक से किये जाने पर उन्हें धन्यवाद दिया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *