मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन डॉक्टर संधू ने प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जागेश्वर धाम के निर्माण का लिया जायजा।

लोगों ने मुख्य सचिव को हुए भूस्खलन की दी जानकारी, आवश्यक रिपोर्ट पेश‌‌ करने के मौके पर ही दिये – निर्देश।

अल्मोड़ा। मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन डॉ. एस. एस. संधू ने आज जागेश्वर धाम पहुँचकर मंदिर परिसर में मास्टर प्लान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के अन्तर्गत नव निर्मित वाहन पार्किंग, इलमिगेशन (रोशनी कार्य) सहित अन्य कार्यों की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी से ली।

मुख्य सचिव ने कहा कि जागेश्वर धाम धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से काफी पवित्र धाम है। यहाँ पर देश – विदेश से श्रद्धालु आते है। उन्होंने कहा कि यहाँ पर जो भी निर्माण कार्य किया जाना है, उसे समयान्तर्गत पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम में पूर्जा – अर्चना भी की।

इस दौरान लोगों द्वारा ग्राम जीरतोली में 6 परिवारों के घरों के आस – पास भूस्खलन होने से घरों को नुकसान होने की बात रखीं, जिस पर मुख्य सचिव ने मुख्य विकास अधिकारी को इस सम्बन्ध में रिर्पोट उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आंकाक्षा कोण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, प्रबन्धक जागेश्वर मंदिर समिति ज्योत्सना पंत, उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, उप जिलाधिकारी सदर जयवर्द्वन शर्मा, एस. एस. नग्याल सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *