डीएनपी भतरौंजखान के बच्चों ने ककलासों व तल्ला सल्ट मे होली के बिखेरे रंग।

भिकियासैंण/भतरौंजखान। क्षेत्र मे प्रसिद्ध डीएनपी स्कूल के बच्चों की होली आज भतरौंजखान से चलकर ककलासों पट्टी के सिरमोली, पंतगाव, चमड़खान, सिनौड़ा, टानी, हऊली होते हुये शाँय को 3 बजे मछोड़ पहुंची। कल शनिवार को भतरौंजखान बाजार में होली का सांस्कृतिक जूलूस निकलेगा। तत्पश्चात सांस्कृतिक जूलूस के बाद महिला होली का आयोजन होगा। डीएनपी के प्रबंधक ललित करगेती ने बताया पिछले 15 वर्षों से उनकी संस्था बच्चों की होली का आयोजन कर रहे है।

आयोजित कार्यक्रम के प्रथम दिवस एकादसी के दिन चीर बाँधी जाती है। जबकी अगले दिन स्कूल के बच्चे क्षेत्र भ्रमण कर होली गाते हैं। आज शुक्रवार को ककलासों क्षेत्र मे जगह-जगह पर लोगों ने बच्चों की होली का स्वागत किया। बच्चों ने भी होली गायन व कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चों के कार्यक्रमों को क्षेत्रीय लोगों ने खूब सराहा व जगह-जगह पर लोगों ने बच्चों के स्वागत में जलपान की भी व्यवस्था की थी। कल शनिवार को जिसमें हर वर्ष की तरह डीएनपी के बच्चों के साथ क्षेत्र के लोग भतरौंजखान बाजार मे होली का सांस्कृतिक जूलूस निकालेंगे, उसके बाद डीएनपी परिसर मे महिला होली का भव्य आयोजन किया जायेगा।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *