विकासखंड स्तरीय खेलकूद में राजकीय आदर्श प्राथमिक बासोट के बच्चों का रहा बेहतर प्रदर्शन।

भिकियासैंण। शिक्षा के अन्तर्गत विकासखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट क्षेत्र के बच्चों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन कर खेल की ट्रॉफी अपने नाम की। बालिका वर्ग व्यक्तिगत खेल स्पर्धाओं में कु. खुशी ने 400 मी. दौड़ में प्रथम, 200 मी. दौड़ में द्वितीय व 50 मी. दौड़ में तृतीय व बालक वर्ग में कार्तिक ने 200 मी. दौड़ में प्रथम व नितिन ने 400 मी. दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामुहिक खेल स्पर्धाओं बालिका वर्ग में खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिताओं में संकुल बासोट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें जानवी, हर्षिता, कामना, खुशी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

बालक वर्ग में भी संकुल बासोट ने प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिताओं में कार्तिक, प्रिन्स व नितिन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जानवी, कार्तिक, प्रिन्स, हर्षिता, नितिन, खुशी का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। आज सभी बच्चों को विद्यालय स्तर पर ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, शील्ड, मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन पर ब्लॉक खेल संयोजक आनंद सिंह नेगी, सहसंयोजक टीका सिंह डंगवाल, खंड शिक्षा अधिकारी भिकियासैंण डॉ. रवि मेहता जी के साथ सभी खेल प्रेमियों व विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाशंकर गिरी, शिक्षक कृपाल सिंह शीला, सामुदायिक शिक्षिका गीता उप्रेती, आँगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिका देवन्ती देवी, सन्तोषी देवी व सभी अभिभावकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ सभी विजेता बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *