शीतकालीन कार्यशाला के तृतीय दिवस पर बच्चों ने खेलें विविध खेल।

भिकियासैंण। आदर्श राजकीय प्राथमिक विद्यालय बासोट में प्रारंभिक स्तर के बच्चों का पाँच दिवसीय शीतकालीन कार्यशाला के तृतीय दिवस में बच्चों ने विविध खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। तृतीय दिन की कार्यशाला के अवसर पर बच्चों ने सर्वप्रथम एक मानसिक खेल “घोड़ा है जो मालसाई, पीछे देखो मालसाई” व एक समूह गतिविधि गोल घेरा बनाकर बच्चों द्वारा दो, चार, छ: बच्चों का मिलकर जोड़ा बनाना खेल खेला गया, इसके साथ ही बच्चों ने कबड्डी भी खेली।

इसके उपरांत बच्चों को कुछ शब्द शेर, हाथी, जंगल, हरे पौधे, खरगोश, हरी घास, नदी, पानी आदि शब्द देकर चित्रों के साथ एक कहानी बनाने के लिए दी गई। सभी बच्चों ने अपने-अपने शब्द शैली में सुंदर-सुंदर कहानी व चित्र बनाएं। आज 19 बच्चों की सक्रिय प्रतिभागिता रही। बच्चों द्वारा विविध पारंपरिक शारीरिक व मानसिक खेल खेलकर आनंदपूर्वक वातावरण में अपने छुट्टी के दिनों के समय का सही उपयोग किया।

कार्यशाला में जानवी डंगवाल, गणेश नेगी, प्रिन्स उप्रेती, ललित सिंह, कामना उप्रेती, तृप्ति उप्रेती, पीयूष नेगी, मंयक सिंह देशवाल, मयंक जीना, मानस, खुशी, तनुजा, अमित आर्या, पल्लवी उप्रेती, दीपांशी, सौम्या रावत, लक्की नेगी आदि ने प्रतिभाग किया। शीतकालीन कार्यशाला संयोजक कृपाल सिंह शीला ने उपस्थित सभी प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त करने के साथ अन्य सभी बच्चों से इस कार्यशाला का लाभ उठाने का निवेदन किया। यह कार्यशाला प्रतिदिन 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक 9 जनवरी 2025 तक चलेगी। बच्चों को सूक्ष्म जलपान में गरम- गरम समोसे, चटनी के साथ तृतीय दिवस की कार्यशाला का समापन हुआ।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *