राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना दिवस सप्ताह पर बच्चों ने प्रस्तुत किए विज्ञान के छोटे – छोटे प्रयोग।

भिकियासैंण। ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई अल्मोड़ा द्वारा “राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना दिवस” सप्ताह के तहत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में बच्चों द्वारा छोटे – छोटे विज्ञान प्रयोगों के प्रस्तुतिकरण के साथ विज्ञान विषय को प्रायोगिक रुप से समझा गया। छोटे – छोटे विज्ञान प्रयोगों के प्रस्तुतिकरण में बच्चों ने बहुत रुचि दिखाई। विज्ञान प्रयोगों का प्रस्तुतिकरण जानवी डंगवाल, हर्षित कड़ाकोटी, अमित कुमार, कामना उप्रेती द्वारा किया गया।

“राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना दिवस” सप्ताह पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी ने बच्चों को विज्ञान विषय को कब? क्यों? कैसे? के माध्यम से सोचने पर बल दिया। भारत ज्ञान विज्ञान के जिला सचिव कृपाल सिंह शीला द्वारा “राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना दिवस” सप्ताह के तहत डॉक्टर दाभोलकर जी के द्वारा छात्रहित, समाजहित में किये गये कार्यों को साझा करने के साथ बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए छोटे – छोटे विज्ञान प्रयोगों की सराहना करते हुए इस सफल आयोजन के सहभागी, सहयोगी विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी व समस्त प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही सभी बच्चों से समाज में व्याप्त अंधविश्वासों से दूर रहने का आग्रह किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *