राजकीय आदर्श मानवता विद्यालय देवायल सल्ट में राष्ट्रीय स्तर पर चुने गये बच्चे।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) रंगोत्सव सेलिब्रेशन द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल सल्ट (अल्मोड़ा) के 12 बच्चों को राष्ट्रीय स्तर में प्रतिभाग के लिए चुना गया है, व इन्हें ट्रॉफी, गोल्ड मेडल व ब्रान्ज मेडल प्राप्त हुए हैं व अन्य 80 बच्चों को प्रतिभागिता सर्टिफ़िकेट दिया गया।

कलरिंग प्रतियोगिता में रिषभ को ट्रॉफी, हर्षित कुमार, ध्रुव, सोनाक्षी, दीपिका व खुशी को गोल्ड मेडल व दिव्या को ब्रान्ज मेडल मिला।
हैंडराइटिंग में दिव्यांशु को गोल्ड मेडल व अर्पिता को ब्रान्ज मेडल प्राप्त हुए हैं। फिंगर एंड थम्ब पेंटिंग में दृश्यव्य को गोल्ड मेडल मिला।
टैटू मेकिंग में आयुष चन्द्र को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ।

प्रभारी प्रधानाध्यापक नागेन्द्र सिंह चौहान ने इस पर खुशी व्यक्त कर हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। इस मौके पर समस्त शिक्षकों में वत्सला चौहान, सुनील मनराल, अजय गुप्ता, मीनाक्षी उपाध्याय व विजयपाल व समस्त अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।



