भिकियासैंण में आँगनबाड़ी बाल मेला: बच्चों ने गीत-नृत्य व खेलों में दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण में एक भव्य एवं रंगारंग बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीपीओ मुकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों के समग्र विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 0 से 7 वर्ष की आयु तक का समय बच्चों के मस्तिष्क विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त बच्चे ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं।

इस बाल मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना तथा अभिभावकों और समाज को बाल विकास के प्रति जागरुक करना रहा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार भी वितरित किए गए।

मेले में आँगनबाड़ी केंद्र भिकियासैंण प्रथम, भिकियासैंण द्वितीय, जैनल व सैंणसेरा तृतीय रहे। बच्चों ने गीत, नृत्य और विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू उनियाल, सुपरवाइजर मंजू डंगवाल, कविता, मालती के साथ ही आँगनबाड़ी कार्यकर्ती गीता गोस्वामी, नीता गोस्वामी, हेमा बिष्ट, तुलसी, चम्पा, नीमा आदि ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *