उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना हेतु बच्चों का विद्यालय स्तर पर हुआ चयन।

बासोट। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के लिए बच्चों का चयन विद्यालय स्तर पर किया गया, जिसमें 8 से 9, 9 से 10 व 10 से 11 आयुवर्ग के 17 बालक/बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

चयन के लिए 6 प्रतियोगिताएं करायी गई, जिनमें स्टैडिंग ब्रांड जम्प, फारवर्ड एंड बैंड रीच, 30 मीटर फ्लांइग रन, 6×10 शटल रन, मेडिसिन बॉल पुट, 600 मीटर रेस प्रतियोगी खेल शामिल थे। उदीयमान खिलाड़ी हेतु चयन में दीपक सिंह देशवाल, अमित, कार्तिक, नितिन, खुशी, कामना, हर्षिता, जानवी ने बेहतर प्रदर्शन किया।

खेल प्रतियोगिताएं कृपाल सिंह शीला द्वारा संपादित करायी गई। बच्चों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाशंकर गिरी जी व शिक्षक सतीश कुमार, सामुदायिक शिक्षिका गीता उप्रेती द्वारा बच्चों से खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने के साथ शुभकामनाएं दी गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *