चोरगलिया पुलिस ने 02 तस्करों को अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार।
चोरगलिया (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जनपद नैनीताल में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरगलिया क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने अलग–अलग स्थानों से अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना चोरगलिया पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- जगदीश सिंह पुत्र मलकीत सिंह, निवासी ग्राम धौराडाम नजीमावाद, थाना किच्छा, जिला उधम सिंह नगर
बरामदगी में:
130 पाउच अवैध कच्ची शराब
2- धर्मवीर सिंह पुत्र वचन सिंह, निवासी ग्राम धौराडाम नजीमावाद, थाना किच्छा, जिला उधम सिंह नगर
बरामदगी में:
145 पाउच अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तारी टीम में:
● उ.नि. सुनील गोस्वामी
● हे.कानि. 62 नापु. मलखान सिंह
● कानि. 202 नापु. जितेन्द्र सिंह
● कानि. 261 नापु. उत्तम सिंह शामिल रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल










