चोरगलिया पुलिस ने 2 अलग – अलग मामलों में मोटर साईकिल से अवैध शराब की तस्करी कर रहे 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, 998 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद कर वाहन सीज।

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल द्वारा जनपद में अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्व सभी थाना/चौकी/एसओजी प्रभारी को अपने – अपने क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष चोरगलिया भुवन राणा के नेतृत्व में आज गुरुवार को पुलिस टीम द्वारा 2 अलग – अलग मामलों में चैकिंग के दौरान गौलापार क्षेत्र में मोटसाईकिल से अवैध शराब की तस्करी कर रहे 2 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 998 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम बरामद की है। दोनों को गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में मु0अ0सं0- 11, 12/2024 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी में –
1- बलकार सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी धौराड़ाम नजीमाबाद किच्छा जिला उधमसिंहनगर
2- परमजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी धौराडाम नजीमाबाद किच्छा जिला उधमसिंहनगर

बरामदगी में –
446 पाउच एवं 452 पाउच कुल 998 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम बरामद

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री भुवन सिंह राणा, हे.का. मलखान सिंह, का. उत्तम सिंह, उ.नि. जगवीर सिंह, हे.का. मनजीत सिंह, का. नवीन भट्ट शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *