न्याय पंचायत भरसोली मे मनाया स्वच्छता अभियान।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखण्ड स्याल्दे के न्याय पंचायत भरसोली में पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण के साथ स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया। पंचायत राज विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2023-2024 पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत विकास योजना एवं आधारित नियोजन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। मां नन्दा देवी सेवा समिति द्वाराहाट द्वारा प्राचीन शिव मन्दिर पर प्रतिनिधियों व कर्मचारीयों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें सरकार द्वारा विभिन्न रोजगार योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनना व महिला सशक्तिकरण पर भी चर्चा की गई। तत्पश्चात श्री सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय शिव मन्दिर की साफ – सफाई कर स्वच्छता कार्यक्रम भी किया गया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कृष्णानन्द उप्रेती, सुनीता राणा, गौरव चौहान, ग्राम प्रधान भरसोली मीनाक्षी देवी ग्राम प्रधान लालनगरी, अशोक कुमार तिवारी, महेन्द्र सिंह बंगारी, राजेन्द्र सिंह बंगारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गीता रिखाड़ी के साथ ही आंगनबाड़ी वर्कर व वार्ड सदस्य आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *