मां भगवती देवी मंदिर हऊली में चलाया स्वच्छता अभियान।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण सहित सभी क्षेत्रों में उत्तरायणी पर्व से लेकर राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा तक के कार्यक्रम को जोर – शोर से किया जा रहा है। इसी क्रम में माँ देवी भगवती मंदिर हउली में स्वच्छता अभियान के साथ ही कलश यात्रा, भजन कीर्तन व खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में विकासखण्ड के कर्मचारी व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सरकार से कई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विधायक प्रमोद नैनवाल के प्रतिनिधि सतीश नैनवाल द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, उनके द्वारा विधायक निधि से मंदिर की मरम्मत हेतु 2 लाख रु. की घोषणा की गई। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी सतीश पाण्डे, प्रधान देवेश खुल्बे, रवींद्र सिंह, जीवन सिंह, अनीता देवी, जीवंती देवी, रेखा देवी, मंजू देवी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *