संकुल स्तरीय “सपनों की उड़ान कार्यक्रम” का हुआ भव्य आयोजन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। संकुल केन्द्र बासोट में “सपनों की उड़ान कार्यक्रम 2025” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण दिगंबर सिंह डंगवाल व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान बासोट शिवानी भण्डारी द्वारा किया गया। तत्पश्चात अतिथि नन्दकिशोर उप्रेती, के. आर. धौलाखंडी, दान सिंह कड़ाकोटी, देवेन्द्र सिंह, भावना देवी, जीवन सिंह डंगवाल व मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि द्वारा सरस्वती माँ की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत रा.आ.प्रा.वि. बासोट के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी द्वारा किया गया। बच्चों को ज्येष्ठ प्रमुख, ग्राम प्रधान बासोट, इन्टर कॉलेज बासोट की प्रधानाचार्या कुसुम भटृ व नन्दकिशोर उप्रेती द्वारा शुभकामनाएं देने के साथ बासोट संकुल का नाम ब्लॉक व जिला स्तर पर रोशन करने को प्रेरित किया गया।
संकुल समन्वयक बासोट ठाकुरपाल सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत करने के साथ सपनों की उड़ान कार्यक्रम पर स्मृति चिन्ह भेंटकर अतिथियों का सम्मान किया गया।
ब्लॉक समन्वयक क्रीड़ा किशन सिंह भण्डारी द्वारा सपनों की उड़ान कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में सफल संपादन में संकुल के शिक्षकों दिग्पाल सिंह, जावेद हसन, दीवान सिंह, मणिका पाठक, कंचना वर्मा, अनुप रावत, दीवान सिंह, सहदेव सिंह, रमेश चन्द्र जोशी आदि द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई गई।
सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत नींबू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में अभिभावक दीक्षा नेगी निवासी विनोली प्रथम व सरस्वती देवी चनुली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में दीक्षा नेगी विनोली प्रथम व पार्वती देवी सीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक वाद्य यंत्र में रा.प्रा.वि. विनोली प्रथम, रा.उ.प्रा.वि. सीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत व लोकनृत्य में रा.उ.प्रा.वि. प्रथम, रा.प्रा.वि. द्वितीय, रा.आ.प्रा.वि. ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर.टी.ई. उल्लास नाटक में रा.उ.प्रा.वि. सीम प्रथम, इ.का. बासोट द्वितीय, रा.प्रा.वि. विनोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शैक्षिक स्टॉल में रा.उ.प्रा.वि. सीम प्रथम, रा.आ.प्रा.वि. बासोट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर सामुदायिक शिक्षिका गीता देवी, आँगनबाड़ी कार्यकत्री देवन्ती देवी, सन्तोषी देवी, अभिभावक गीता देवी, दीपा देवी, हेमा देवी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कृपाल सिंह शीला द्वारा किया गया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल






















