मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे द्वाराहाट, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के भाई के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को विजयपुर तोक धनखल, द्वाराहाट पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट के भाई स्व. राम दत्त के निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्व. राम दत्त से उनका व्यक्तिगत लगाव था। उन्होंने बताया, “जब भी मुलाकात होती थी, वे सदैव हंसते–मुस्कुराते हुए आत्मीयता से मिलते थे। उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।”
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।



