सीएम धामी कल बुधवार पहुंचेंगे हल्द्वानी, जमरानी बांध का करेंगे निरीक्षण।

हल्द्वानी (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण पर कल, 04 फरवरी 2026, बुधवार को आने वाले हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री धामी अपरान्ह 12:00 बजे जीटीसी हैलीपैड, देहरादून से प्रस्थान करेंगे और अपरान्ह 01:00 बजे एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी पहुँचेंगे।

मुख्यमंत्री एफटीआई हैलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 01:20 बजे अमरदीप होटल पहुँचकर वहाँ प्रेस वार्ता करेंगे।

जन-जन की सरकार अभियान:
प्रेस वार्ता के पश्चात मुख्यमंत्री अपरान्ह 2:50 बजे होटल अमरदीप से प्रस्थान कर 3:00 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी पहुँचेंगे, जहाँ दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा में प्रतिभाग करेंगे।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री कार द्वारा जमरानी बांध परियोजना स्थल, जमरानी प्रस्थान करेंगे और 4:10 बजे निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री अपरान्ह 5:00 बजे जमरानी हैलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा गोलापार हैलीपैड, काठगोदाम के लिए रवाना होंगे। वहाँ से कार द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।

उक्त कार्यक्रम से भाजपाइयों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *