थाना भतरौंजखान के आकस्मिक निरीक्षण पर पंहुचे सीओ अल्मोड़ा, इन व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

भिकियासैंण। सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा थाना भतरौंजखान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कर्मचारी भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया।

कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को सूचनाओं व अभिलेखों का अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए हैं। थाने में आने वाले आगन्तुकों के साथ शालीनता का व्यवहार कर उनकी समस्याओं को भली-भांति सुना जाएं। साथ ही बीट कर्मचारियों को नियमित रुप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण कर सक्रिय रहते हुए लड़ाई-झगड़ा, आपसी विवाद की सूचनाओं पर तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही करने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के शत-प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *