प्रथम चरण का सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण कुन्हील में हुआ संपन्न।
सल्ट/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तीन दिवसीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण संकुल कुन्हील में संपन्न हो गया है। इस कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसेड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज बसेड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुसोली, बरकिंडा, झिमार तथा राजकीय इंटर कॉलेज झिमार के विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्यों और सचिवों ने प्रतिभाग किया।
यह कार्यक्रम राज्य परियोजना उत्तराखंड की ओर से प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और समुदाय को विद्यालय में सहयोग के लिए प्रेरित करना तथा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराना है।
इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स के रुप में दीप चन्द्र और सुखदेव ने सहभाग किया। संकुल समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों की ओर से उत्तम पाल सिंह, राजेन्द्र बुटोला, गायत्री, वन्दना बिष्ट, सुरेश चन्द्र और जोगिन्द्र कुमार ने सचिव के रुप में प्रतिभाग किया।
प्रथम चरण का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज झिमार में आयोजित हुआ, जिसके नोडल प्रधानाचार्य बी.एस. नेगी हैं।



