राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में अगस्त माह की थीम पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

भिकियासैंण। डॉक्टर प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में आज गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त माह की थीम “आजादी का पर्व लोकतंत्र का गर्व” के अनुसार मतदाता जागरुकता हेतु भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन स्वीप प्रभारी दिनेश कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में डॉ. इला बिष्ट, डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. सुभाष चंद्र आर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालिनी जोशी, द्वितीय निशा रावत, तृतीय स्थान सुषमा ने प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा रावत, द्वितीय स्थान शालिनी जोशी एवं तृतीय स्थान हर्षिता ने प्राप्त किया। ड्रॉइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रश्मि भंडारी, दितीय हर्षिता एवं तृतीय स्थान कंचन आर्य ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल














