डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में हिंदी विभाग, इतिहास विभाग एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें चित्रकला, निबंध और कविता प्रतियोगिता शामिल रही।
कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता परिणाम:
● प्रथम — मोनिका रावत (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
● द्वितीय — शालिनी जोशी (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
● तृतीय — हर्षिता (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
निबंध प्रतियोगिता परिणाम:
● प्रथम — सुषमा नैलवाल (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
● द्वितीय — नेहा घुघत्याल (बी.एससी प्रथम सेमेस्टर)
● तृतीय — हेमा मेहरा (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
कविता प्रतियोगिता परिणाम:
● प्रथम — दीपा नैलवाल (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
● द्वितीय — गायत्री रावत (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
● तृतीय — सुनीता (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. सोनम उपस्थित रहे।
निर्णायक मंडल में डॉ. गौरव कुमार, डॉ. दयाकृष्ण एवं डॉ. इला बिष्ट ने अपनी भूमिका निभाई।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल






