“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर में 58 शिकायतें प्राप्त, 40 का मौके पर निस्तारण।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत बसोली में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही मंच पर आमजन की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया।
शिविर में पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी रामजी सारण शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचाया जाए।
शिविर में 32 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 40 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया।
आज के शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के लगभग 406 लोगों ने प्रतिभाग किया और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। आधार पंजीकरण से संबंधित 27 कार्य संपादित किए गए।
राजस्व विभाग द्वारा 162 प्रमाण पत्र जारी किए गए। ग्राम विकास विभाग ने 55 प्रमाण पत्र तथा अन्य 25 प्रमाण पत्र वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 111 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कृषि विभाग ने 30 किसानों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल में 22,550/- रुपये की बिक्री दर्ज की गई, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिला।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक पहल की गई।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी केशर सिंह बिष्ट, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।



