नगर पंचायत भिकियासैंण के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिष्ट 448 मतों से अध्यक्ष पद पर हुए विजयी, विजय जुलूस में झूमे समर्थक।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के गंगा बिष्ट ने जीत दर्ज की, उन्हें कुल 776 मत मिलें। वहीं बीजेपी की लीला बिष्ट को कुल 328 मत मिलें। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिष्ट 448 मतों से विजयी रहे।

नगर पंचायत भिकियासैंण में कुल मतदाता 1897 थे, जिनमें निर्दलीय कुबेर सिंह को 216 मत, दीप चन्द्र सिंह को 137, गोपाल जीना को 131, चम्पा देवी 92, नन्दन सिंह 89, देवगिरी 68, रतन लाल 20 व श्याम बिष्ट को 7 मत मिलें।

वहीं वार्ड 1 से सदस्य भावेश बिष्ट को 309 मत, वार्ड 2 से संजय बंगारी 351, वार्ड 3 से नीमा जीना 175 मत पाकर विजयी रहे। वहीं वार्ड 4 से पार्वती देवी निर्विरोध विजयी रही।

वहीं वार्ड सदस्य 1 में अमर सिंह को 179, कंचन नैलवाल को 90, मनीषा लकचौरा को 71, रविन्द्र मेहता को 49 मत मिलें। वार्ड 2 से संजय अग्रवाल को 97, रीना सतपोला को 85 मत मिलें। वार्ड 3 से मीना जीना को 175, कंचन मावड़ी को 145, ज्योति को 137 मतों से सन्तोष करना पड़ा। इस खुशी मे कांग्रेस व सभी शुभ चिन्तकों ने पूरे बाजार में विजय जुलूस निकाल कर आतिशबाजी की। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ो से स्वागत किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *