काँग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने चौकोट घाटी में किया चुनावी भ्रमण।

भिकियासैंण/स्याल्दे। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से काँग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने दर्जनों समर्थकों के साथ चुनावी दौरा चौकोट घाटी स्याल्दे पहुंचकर चुनावी सभा की। सभा में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार युवा वर्ग को अग्निवीर के नाम पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

आज का नव जवान युवा देश सेवा के लिए न्यौछावर होने को तैयार है, जिसे पूरी नौकरी देनी चाहिए, उन्होंने कहा यदि हमारी सरकार बनती है तो निश्चित ही ऐसा किया जायेगा। वहीं जो भी मनरेगा कार्य होंगे उनको मजदूरी चार सौ रुपये दिया जायेगा व प्रत्येक महिला मुख्या के खाते में एक लाख रुपये दिया जायेगा।

साथ ही अपने घोषणा पत्र के अनुसार यह भी कहा चाहे आँगनबाड़ी, आशावर्कर, भोजन माता हों उनका मानदेय को भी दोगुना किया जायेगा। साथ में कहा विकलांग पेंशन हो या विधवा पेंशन केन्द्र की तरफ से न्यूनतम एक हजार रुपये किया जायेगा। चुनावी सभा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख गंगा पंचोली, ब्लॉक प्रमुख करिश्मा टम्टा, नन्दन घुघत्याल, विशन राम, भूपाल सिंह रावत, विजेन्द्र उनियाल, सुनील टम्टा, विनोद मेहरा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *