कांग्रेस हाईकमान ने दीपक करगेती को बनाया अधिकृत प्रमुख प्रत्याशी, जताया भरोसा।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। कांग्रेस पार्टी उत्तराखण्ड ने ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण पद के लिए दीपक करगेती को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। दीपक बीडीसी क्षेत्र गैरगांव सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य विजयी रहे हैं जबकि भाजपा ने पहले ही पाली-थौली सीट से बीडीसी सदस्य सतीश नैनवाल को प्रत्याशी घोषित किया है। आज सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन हुआ है। मतगणना 14 अगस्त को होगी।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

















