एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर वारंटियों की लगातार गिरफ्तारियाँ, थाना सोमेश्वर ने 1 वांरटी को किया गिरफ्तार।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं। सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा मा. न्यायालय से प्राप्त वारंट में बलवा के अभियोग से संबन्धित अभियुक्त पप्पू लाल उम्र 50 वर्ष पुत्र राम निवासी ग्राम पाटिया थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था। उक्त वारंटी अभियुक्त को आज गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली सोमेश्वर पुलिस टीम में –
1- उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार चौकी प्रभारी ताकुला
2- हेड कॉन्सटेबल मुज्जफर अली शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *