उच्च शिक्षा महाविद्यालयों के संविदा प्राध्यापकों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा जी से की मुलाकात।

हल्दानी (नैनीताल)। विभिन्न महाविद्यालयों के संविदा प्राध्यापकों ने कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री सौरभ बहुगुणा जी से मुलाकात कर उनको अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा सुरक्षित भविष्य हेतु कार्यवाही करने की माँग की। ध्यातव्य है कि विगत दिनों सोबन सिंह जीना परिसर के पिथौरागढ़, बागेश्वर और चम्पावत नवीन कैंपस बनने के फलस्वरुप प्रभावित नियमित प्राध्यापकों के विभिन्न महाविद्यालों में समायोजन एवं लोक सेवा आयोग से नियुक्त नियमित प्राध्यापकों के नियुक्ति के फलस्वरुप लगभग प्रत्येक महाविद्यालय के विभिन्न संविदा प्राध्यापकों के कार्यमुक्त होने के कारण उनकी नौकरी पर संकट उत्पन्न हो गया हैं।

ज्ञात है कि ये संविदा शिक्षक 10 वर्षो से भी अधिक उच्च शिक्षा में संपूर्ण मनोयोग एवं समर्पण से अपना योगदान दे रहे हैं। शीघ्र ही वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ होने वाली हैं जिस वजह से आगे भी संविदा प्राध्यापकों के प्रभावित होने की प्रबल संभावना हैं। इन बिंदुओं को लेकर संविदा प्राध्यापकों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की तथा संविदा प्राध्यापकों के पदो को रिक्त न दिखाते हुए शीघ्र विनियमित करने का अनुरोध किया। माननीय मंत्री द्वारा समस्त समस्याओं का संज्ञान लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री से बात कर संविदा प्राध्यापकों के सुरक्षित भविष्य हेतु शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर डॉ. रोमा गुहा, डॉ. खिलानंद जोशी, डॉ. आशीष उपाध्याय, डॉ. हीरा अन्ना, डॉ. पिंकी भट्ट, डॉ. बृजेश यादव, डॉ. कंचन जोशी, डॉ. मनोज कश्यप, डॉ. हेमा पांडेय, डॉ. हेम गहतोड़ी, डॉ. प्रकाश भट्ट, डॉ. सोनिका, डॉ. दर्शन मेहता, डॉ. मनीषा, डॉ. राकेश, डॉ. भावना जोशी, डॉ. ललित, डॉ. मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *