भिकियासैंण में शांतिपूर्ण माहौल में हुई मतगणना, देर रात तक चलते रहे नतीजों के एलान।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। यहाँ विकासखंड हॉल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना शांतिपूर्ण और चाक चौबंद व्यवस्था के साथ देर रात्रि तक चली। सुरक्षा में उत्तराखंड पुलिस के जवान मुस्तैदी खड़े थे और बाजार में उम्मीदवारों के समर्थकों में आपस में झड़प या सड़क पर कहीं जाम न लगे इसलिए गाड़ी से एलाऊस्मैट कर गस्त लगा रहे थे।

प्रधान चम्पा देवी (पाली-थौली)
प्रधान चम्पा देवी (पाली-थौली) के समर्थक
बीडीसी पूर्व प्रमुख भिकियासैंण भगवती रिखाड़ी का विजयी होने के बाद हुआ स्वागत
बीडीसी गैरगांव से दीपक करगेती
बीडीसी हऊली से दीपा देवी अपने सास-ससुर के साथ
प्रधान जय प्रकाश (सिनौड़ा)

मतगणना सभागार में दस टेबल और मतगणना टीमें लगाई गई थी। कुल दस राउंड में प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत उम्मीदवारों की गिनती हुई। मतगणना पहले ग्राम पंचायत फलसौ से शुरु हुई, जो लगभग देर रात्रि तक चली। बीच-बीच में रिटर्निंग ऑफिसर समीर प्रताप सिंह व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रदीप कुमार के निर्देशन में उम्मीदवारों के परिणाम घोषित किए गए। जिला पंचायत सदस्यों में मोहनरी क्षेत्र से नीमा कड़ाकोटी व नौला क्षेत्र से अम्बा देवी निर्वाचित घोषित की गई।

प्रधान शिवानी (बासोट)
प्रधान सोनिया पंत (पंतगांव)
प्रधान चंद्र प्रकाश (चन्दू ग्राम गंगोड़ा)
प्रधान गीता आर्या (ग्राम कोट असवाल)
प्रधान सोनम फर्त्याल (मोहनरी)
प्रधान कविता भंडारी (हरनोली)
प्रधान पार्वती रावत (टानी)

वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 21 पर मतदान हुए, 3 निर्विरोध चुने गए जिसमें पाली-थौली क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट से विधायक रानीखेत डॉक्टर प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल, हऊली से दीपा देवी, मझेड़ा से दिगम्बर सिंह, गैरगांव से दीपक करगेती, सिनौड़ा से चन्द्र शेखर, रिखाड़ से भगवती रिखाड़ी, कोटियाग से पूरन सिंह मावड़ी, बासोट से नरेंद्र सिंह आदि विजयी रहे।

मतगणना की एक झलक

वहीं प्रधान पदों में बम्योली से आनन्द वल्लभ पांडे, डढूली से जगदीश चंद्र उप्रेती, हरनोली से कविता भंडारी, टानी से पार्वती रावत, पाली-थौली से चम्पा देवी, गंगोड़ा से चन्द्र प्रकाश, मोहनरी से सोनम फर्त्याल, कोट अस्वाल से गीता आर्या, सिनौड़ा से जय प्रकाश, भौनली से जगत प्रकाश, बूंगा नौरड़ से चन्दन सिंह, थारड़ से पूरन चंद्र पंत, कमराड़ से प्रदीप कुमार, पंतगाँव से सोनिया पंत, नौघरिया से पुष्पा नेगी, धनोली से मोहन सिंह अस्वाल, बासोट से शिवानी भंडारी आदि विजयी रहे। सभी विजयी उम्मीदवारों को रिटर्निंग ऑफिसर समीर प्रताप सिंह द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *