शिल्पकार फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तराखंड सदन के हॉल में डॉ. अम्बेडकर जी को दी विनम्र श्रद्धांजलि।

दिल्ली। उत्तराखंड सदन के सभागार में पूज्य भारत संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को शिल्पकार फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भव्य आयोजित समारोह द्वारा श्रद्धांजलि (श्रद्धा सुमन) अर्पित किए गए। समारोह की अध्यक्षता शिल्पकार फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोर कमेटी के चैयरमैन आदरणीय श्रीमान कृष्ण आर्य जी ने की। समारोह का उद्घाटन शिल्पकार फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक/मार्केटिंग/मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्रीमान पीतांबर बमसिया ने अपने ओजस्वी और ज्ञान वर्धक भाषणों से की। शिल्पकार फेडरेशन ऑफ इंडिया के मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष श्रीमान डॉ. बी. के. आर्य जी ने सभा को सम्बोधित कर कहा की समाज से अधिक से अधिक बच्चे डॉक्टर बनें, उसके लिए मैं हमेशा अपना योगदान देता रहूंँगा।

शिल्पकार फेडरेशन ऑफ इंडिया के उद्योग मंत्री श्रीमान मोहन चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिल्पकार समाज का हर बच्चे को उद्यमी होना चाहिए। सभा को सम्बोधित करने वालो में शिल्पकार फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमान लक्ष्मण आर्य ने अपना सम्पूर्ण सहयोग देने के साथ ही सभा समारोह की सुंदर वीडियो ग्राफी की। अतिरिक्त महासचिव कार्यकारणी भूपेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव कांति बल्लभ ने समारोह में जल पान की सुविधा उपलब्ध कराई। कार्यकारणी के सदस्य दीवानी राम आर्य, बहादुर राम, कार्यालय सचिव किशन चंद, सचिव कार्यकारणी श्रीमती राधा आर्य ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद भी घर अकेले छोड़ कर आई हूँ, और पिछले 30 वर्षो से अपने समाज के लिए समर्पित रहती हूंँ। उप कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा और श्रीमती पूजा आर्य ने भी सभा को संबोधित किया।

समारोह में फेडरेशन के अन्य सदस्यों वरिष्ठ समाज सेवी किशन राम, श्रीमती गंगा आर्य, दिगंबर राम आर्य, इंजीनियर महेश आर्य, जीएसटी कन्सलटैन्ट जीसी आर्य, उद्योगपति कैलाश शर्मा, प्रकाश चंद, दयाल कृष्ण श्रीमती दयावंती, गोपाल चंद्र, रविन्द्र कुमार, देवेन्द्र कुमार, किशोर कुमार, प्रकाश चन्द्र, पश्चिमी दिल्ली के अध्यक्ष के चंद्र प्रकाश, प्रोफेसर डॉ. अश्वनी कुमार आर्य, देवेन्द्र देव को शिल्पकार फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव कार्यालय की माला पहनाकर माननीय श्रीमान कृष्ण आर्य ने जिम्मेदारी दी।

समारोह स्थल में पहुंच कर माननीय सांसद अजय टम्टा ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद श्री टम्टा का भव्य स्वागत किया। अजय टम्टा ने कहा कि मैं हमेशा ही शिल्पकार समाज के लिए समर्पित हूंँ, शिल्पकार फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जो भी जिम्मेदारी मुझे दी जायेगी मैं उसको पूरा करुँगा। अपने अध्यक्षीय संबोधन में माननीय कृष्ण आर्य ने सभी का धन्यवाद किया और कहा शिल्पकार फेडरेशन ऑफ इंडिया के मजबूत करने की जिम्मेदारी प्रत्येक शिल्पकार की हैं। सभा को संबोधित करने वालो में एच सी कॉलोनी नेब सराय के प्रधान संत राम, महासचिव सुशील कुमार बौद्ध और किशन कुमार आर्य थे। समारोह का आयोजन एवं मंच संचालन श्री हरी प्रकाश आर्य ने किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *