देघाट के भरसोली में दिन की रामलीला के तीसरे दिन भी उमड़ी भीड़।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखण्ड स्याल्दे के देघाट-भरसोली में सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय में आदर्श रामलीला समिति के द्वारा दिन में रामलीला का मनमोहक मंचन किया जा रहा है। इतनी भयंकर ठन्ड के दिनो में दिन कि रामलीला आयोजन के तीसरे दिन धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। श्री राम ने धनुष तोड़ कर सीता को जयमाला पहनाई, वहीं परशुराम लक्ष्मण सम्वादने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

मंचन का उद्घाटन प्रधान संगठन अध्यक्ष कुन्दन लाल के साथ ही प्रधान अशोक तिवाड़ी लालनगरी, प्रधान प्रकाश चन्द्र पंचोली ग्वालवीना, प्रधान गीता आर्या टिटरी, प्रधान बबीता कत्युरा पालपुर, प्रधान राधिका शर्मा कफलटाना, प्रधान रेखा देवी कुमालेश्वर, प्रधान प्रतिनिधि भवान गिरी, प्रकाश आर्या व व्यापार मंडल अध्यक्ष स्याल्दे दर्शन जोशी ने संयुक्त रुप से किया।

रामलीला कमेटी बचीराम डुगरियाक ने बताया कि इस दिन की रामलीला में नन्हे-मुन्ने कलाकारों को तराश कर अभिनय कराया गया है, जबकि विरेन्द्र रावत के निर्देशन में सभी कलाकार मंचन कर रहे है। किरदार निभा रहे राम, लक्ष्मण, सीता में लक्ष्मी, आशा, तनुजा है। जनक के किरदार में गोविन्द बंगारी, रावण में प्रयाग जोशी, परशुराम में जितेन्द्र रजवार मुख्य पात्र है। विशेष व्यवस्था के लिए महेन्द्र सिह बंगारी पूर्व प्रधान ने भरपूर सहयोग दिया है। लगातार हो रही इस रामलीला मे ठंड के दिनों में भी क्षेत्रवासियों की खूब भीड़ उमड़ रही है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *