डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

भिकियासैंण। डॉक्टर प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के निर्देशन व अध्यक्षता में सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ. कौशल अग्रवाल द्वारा संचालित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने सरस्वती वंदना गायन कर किया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मे देशभक्ति गीत गायन, जागर गायन, गांधी जी के प्रिय भजन आदि की बेहद सुंदर प्रस्तुति दी, जिन्हें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शर्मिला सक्सेना सहित सभी ने खूब सराहा। सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ. कौशल अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को बसंत पंचमी का महत्व बताते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में सांस्कृतिक समिति के सदस्य डॉ. इला बिष्ट, डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. सुभाष चंद्र सहित डॉ. दयाकृष्ण, डॉ. साबिर हुसैन, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. परितोष उप्रेती के साथ ही समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *