दन्या पुलिस ने पोक्सो एक्ट के 1 आरोपी को किया गिरफ्तार।

अल्मोड़ा। दन्या थाना क्षेत्र निवासी 1 व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक द्वारा उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करना और जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई थी, जिस पर थाना दन्या में सुसंगत धाराओं में एफआईआर पंजीकृत की गई। थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *