थाना दन्या पुलिस ने जागेश्वर पार्किंग में मिले बैग को बैग स्वामी का पता लगाकर लौटाया, टीम की हुई खूब सराहना।
अल्मोड़ा। टीआरसी जागेश्वर पार्किंग में एक पर्यटक का बैग छूट गया था, जिस पर ड्यूटी में तैनात थाना दन्या के चीता कर्मचारीगणों द्वारा बैग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तो बैग लखनऊ निवासी डॉ. दीक्षित का होना पाया गया, जो राधा लॉज जागेश्वर रुके है। उनके फोन में संपर्क कर बैग की पहचान मिलाकर उनके कहे अनुसार बैग को होटल स्वामी गोविंद भट्ट निवासी मंतोला जागेश्वर के सुपुर्द किया गया। बैग स्वामी द्वारा जनपद अल्मोड़ा के थाना दन्या पुलिस की कार्यवाही को सराहा गया।



