राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला में एनएसएस व एंटी ड्रग्स प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान।

भिकियासैंण। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एंटी ड्रग्स प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जन-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोरखनाथ की अध्यक्षता में किया गया। एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गार्गी लोहनी एवं एंटी ड्रग्स प्रकोष्ठ नोडल डॉ. रेखा ने महाविद्यालय के स्वयंसेवियों व अन्य समस्त छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया। डॉ. रेखा ने बताया कि नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाला नुकसान हमारी कल्पना से कहीं अधिक घातक और जानलेवा है। नशा मुक्ति अभियान में युवाओं की भूमिका बहुत अहम है। युवाओं की भागीदारी से नशा मुक्ति अभियान के उद्देश्य को हासिल किया जा सकता है। डॉ. गार्गी लोहनी ने बताया कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति घातक है। इससे बचने के लिए हमें जन जागरुकता अभियानों की आवश्यकता होती है और ऐसे अभियानों में स्वयंसेवियों, विद्यार्थियों की भूमिका अहम है।

तत्पश्चात स्वयंसेवियों व महाविद्यालय में अध्यनरत समस्त छात्र-छात्राओं ने स्थानीय निवासियों के सहयोग से कुणीधार ग्राम सभा में ‘नशा मुक्ति अभियान’ चलाया, जिसके अंतर्गत नशा मुक्ति आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से स्वयंसेवियों, छात्रों ने महाविद्यालय के समीपवर्ती क्षेत्रों में निवासरत जन-सामान्य को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में बताकर इससे दूर रहने का संदेश देते हुए जन सामान्य को नशा मुक्ति हेतु जागरुक करने का संकल्प लिया।

तत्पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर व समीपवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग्स प्रकोष्ठ नोडल डॉ. रेखा व एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. गार्गी लोहनी ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. संतोष पंसारी, प्रभारी राजनीति विज्ञान विभाग एवं डॉ. खुशबू आर्या, समाजशास्त्र विभाग का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में डॉ. शैफाली सक्सेना, डॉ. संजय कुमार, डॉ.जितेंद्र प्रसाद, डॉ. भावना अग्रवाल, डॉ.संतोष पंसारी, डॉ. पीतांबर दत्त पंत, डॉ. उदय शर्मा, डॉ. खुशबू आर्या, डॉ. कविंद्र भट्ट, डॉ. प्रियंका, डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र आदि प्राध्यापकों के साथ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में भूपाल सिंह कनिष्ठ सहायक एन.एस.एस. अनुसेविका श्रीमती देवकी देवी, श्रीमती गंगा देवी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *