दोगाँव के पास सड़क पर आया मलबा, जेसीबी से हटाने का कार्य हुआ जारी।

नैनीताल। जनपद में लगातार हो रही वर्षा के चलते दोगाँव के पास सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है। मलबा आने से मार्ग आंशिक रुप से बाधित हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुँची। सड़क से मलबा हटाने का कार्य जेसीबी मशीन की मदद से तेजी से किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द यातायात सुचारु हो सके।

इस दौरान पुलिस मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नज़र बनाए हुए है और मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

प्रशासन ने बताया कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सड़क पूरी तरह साफ़ करने में कुछ समय लग सकता है। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अनावश्यक रुप से यात्रा से बचें तथा यात्रा से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *