रामगढ़ के ब्लॉक प्रमुख बने दीप कुमार, शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव हुआ संपन्न।
भवाली/रामगढ़ (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। ब्लॉक प्रमुख पद पर दीप कुमार ने जीत हासिल की, जबकि ज्येष्ठ प्रमुख के पद पर रणजीत सिंह और कनिष्ठ प्रमुख के पद पर पूनम मेहता विजयी रही। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख दीप कुमार को कुल 31 मतों में से 20 मत प्राप्त हुए।



चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रुप से संपन्न कराने में नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर विपिन चंद्र पंत, आर. ओ. हिमांशु जोशी, ए. आर. ओ. निवेदिता पंत, संजय कुमार, शुभम अग्रवाल, हरेश राम, डॉ. हरीश चन्द्र जोशी, डॉ. निर्मला रावत, नीमा पंत सहित ब्लॉक रामगढ़ के सभी कर्मचारियों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल









