देघाट पुलिस ने परचून की दुकान में शराब बेच रहे दुकानदार को 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार।
भिकियासैंण/स्याल्दे। देघाट पुलिस ने परचून की दुकान में शराब बेच रहे दुकानदार को 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में आज मंगलवार को सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान घटगाड़ बाजार में एक परचून की दुकान में दुकानदार अवैध रुप से शराब बेचते हुए पाया, जिसके कब्जे से 4 पेटी शराब अलग-अलग ब्रान्ड के बरामद किए। शराब की कीमत 30,997/- रुपये है।
अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
त्रिलोक सिंह उम्र 33 वर्ष पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह रावत निवासी ग्राम घुग्ती नैहलगैर थाना देघाट जिला अल्मोड़ा है।
पुलिस टीम में –
1- थानाध्यक्ष राहुल राठी
2- हेड कानि. महेन्द्र कुमार
3- कानि. श्री नीरज बिष्ट शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







