देघाट पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
भिकियासैंण/स्याल्दे। देघाट पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किए जाने पर आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर दिया है। देघाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को भगाकर ले जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना देघाट में एफआईआर न. 13/2024 धारा 363 भादवि बनाम सूरज सिंह मनराल पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत व थानाध्यक्ष देघाट को तत्काल टीम गठित कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करने व आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया।
इसी क्रम में विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका व आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरु की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास कर मोहान बैरियर के पास से नाबालिग बालिका को आरोपी युवक के कब्जे से सकुशल छुड़ाकर, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपहर्ता से बाद पूछताछ पंजीकृत अभियोग धारा 366/376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार युवक का नाम –
सूरज सिंह मनराल उम्र 22 वर्ष पुत्र मदन सिंह मनराल निवासी ग्राम उदयपुर, देघाट जनपद अल्मोड़ा है।
पुलिस टीम में –
1- अपर उ.नि. गंगा प्रसाद,
2- म.कानि. सुश्री किरन रानी
3- रिक्रूट कानि. जीवन सिंह राणा शामिल है।



