देघाट पुलिस ने परचून की दुकान में अवैध रुप से शराब बेच रहे 1 व्यक्ति को अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार।
भिकियासैंण/स्याल्दे। देघाट पुलिस ने परचून की दुकान में अवैध रुप से शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान थाना देघाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फड़िया में 1 व्यक्ति प्रकाश लाल वर्मा अपने परचून की दुकान में अवैध रुप से अंग्रेजी शराब बेचते हुए पाया, जिसके कब्जे से 2 गत्ते की पेटियों में कुल 78 पव्वे सोल्मेट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। शराब की कीमत 14,601/- रुपये है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम प्रकाश लाल वर्मा उम्र 44 वर्ष पुत्र ख्याली राम वर्मा निवासी ग्राम फड़िया, थाना देघाट, जनपद अल्मोड़ा है।
देघाट पुलिस टीम का नाम –
1- अपर उ.नि. श्री गंगा प्रसाद
2- हे.कानि. श्री गोविन्द सिंह
3- कानि. श्री जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







