नशा मुक्ति अभियान के तहत देघाट पुलिस द्वारा जनता को किया गया जागरुक।

भिकियासैंण/स्याल्दे। पोस्टर व पम्पलेट के माध्यम से नशे के विरुद्ध देघाट पुलिस ने जन-जन को जागरुकता का संदेश दिया। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा “नशा मुक्ति अभियान” के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी प्रभारियों एवं एसओजी, एएनटीएफ टीम को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही और नशे के विरुद्ध लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी के तहत आज शुक्रवार को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत थाना देघाट के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत आम जनता के बीच जाकर ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत “नशा मुक्ति अभियान” चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से आगाह कर जागरुक किया गया, और थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, कस्बों में नशा मुक्ति अभियान से सम्बन्धित पोस्टर चिपकाए गये व साथ ही आम जनता को पम्पलेट आदि वितरित किये गये।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *