थानाध्यक्ष देघाट ने कॉलेज के एनसीसी कैडेट तथा छात्र-छात्राओं को किया जागरुक।

भिकियासैंण। थानाध्यक्ष देघाट ने एनसीसी कैडेट व कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध जागरुक किया। नशे के विरुद्ध दुष्परिणाम, साइबर ठगी, महिला एवं बाल अपराध, यातायात नियमों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारियां दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिस क्रम में आज शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त द्वारा एसएसजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे अल्मोड़ा में उपस्थित एनसीसी कैडेट तथा छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के बारे में जानकारी दे कर हमेशा यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। छात्रों को नशे से दूर रहने व यदि कोई गाँव में नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को त्वरित देने को कहा गया।

इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा एवं बाल अपराध, मानव तस्करी, नए कानून, साईबर अपराध एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया तथा सभी को बिना पुलिस सत्यापन किराएदार नहीं रखने व रहने की अपील की गई। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 व चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *