थाना देघाट ने स्याल्दे बाजार में लगाई जागरुकता चौपाल, दिलाई शपथ।

भिकियासैंण। थाना देघाट ने स्याल्दे बाजार में नशे के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को शपथ दिलाई। नशा मुक्त जीवन जीने और दूसरों को नशा न करने को प्रेरित करने को कहा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्त अभियान के तहत वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, जिस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम के उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा द्वारा आज शनिवार को स्याल्दे बाजार में व्यापारियों व अन्य उपस्थित लोगों को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे जागरुक कर पम्पलेट आदि वितरित किए गए और जीवन में कभी नशा न करने और लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित करने व नशा मुक्त अभियान में अपना अमूल्य योगदान देन की शपथ दिलाई गई।

नशे से परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक करते हुए महिलाओं व अन्य से अपील की गई कि यदि आपके आस-पास कोई परिजन, पड़ोसी या अन्य कोई रिश्तेदार नशे की लत में पड़ा हों, उसकी जानकारी हमें दें, जिससे उनकी काउन्सिंलिग, मेडिकल परामर्श दिलाकर मुख्य धारा से जोड़ा जा सकें और अपने आस-पास के लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध, नए कानूनों तथा सभी को किराएदार सत्यापन की अपील की गई व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *