थाना देघाट टीम ने एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर की मुलाकात।

भिकियासैंण। देघाट पुलिस ने क्षेत्र में एकल परिवार के बुजुर्गों से घर जाकर मुलाकात की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों का विवरण थाने के रजिस्टर में रखने व सप्ताह में उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में आज रविवार को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गाँवों में जाकर अकेले रहने वाले बुजुर्गों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। प्रसन्न होकर वरिष्ठ जनों द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा की नेक पहल को खूब सराहा गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *