देघाट पुलिस ने बिना सत्यापन फेरी लगा रहे 4 बाहरी व्यक्तियों पर की कार्यवाही, 40 लोगों के किए सत्यापन।

भिकियासैंण। देघाट पुलिस द्वारा बाहरी 40 लोगों के सत्यापन कर कार्यवाही की गई। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में आज रविवार को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर लोगों को बिना पुलिस सत्यापन किराएदार व मजूदर न रखने हेतु जागरुक किया गया तथा सख्त हिदायत दी गई कि अपने मकान पर रखे गए किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अतिशीघ्र करा लें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान 40 किराएदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया। साथ ही बिना सत्यापन फेरी लगा रहे 4 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई और सत्यापन किए गए।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *