देघाट पुलिस ने बाहरी लोगों का किया सत्यापन, ठेकेदार पर जुर्माना।
भिकियासैंण। एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देघाट क्षेत्र में किरायेदारों और बाहरी मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस ने तामाढोन, शैलपाटली, टिटरी और गवालबीना क्षेत्रों में 40 किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन किया। इस दौरान एक ठेकेदार को बिना सत्यापन के मजदूर रखने पर ₹5000 का चालान किया गया। एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकें। पुलिस द्वारा यह कदम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।



