डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार ने न्यू लाइफ सेंटर स्कूल, किशनपुर में डाला अपना वोट।
अल्मोड़ा (देहरादून)। डीजीपी अभिनव कुमार ने वोट देने के बाद कहा कि एक नागरिक के रुप में, सबसे बड़ा नागरिक कर्तव्य वोट देने का अधिकार है, सबसे बड़ा सम्मान वोट देने का अधिकार है, और एक पुलिस अधिकारी के रुप में सबसे बड़ी सेवा हमारे नागरिकों के वोट देने के अधिकार की रक्षा करना है। आज DGP उत्तराखंड के रुप में मैंने ये तीनों काम किए।



