धौलछीना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश।

अल्मोड़ा। थाना धौलछीना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में संबंधित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में एवं सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या- 398/2025, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित अभियुक्त पुष्कर नाथ गोस्वामी पुत्र मदन नाथ, निवासी नकोट धौलछीना जनपद अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया।

बताया गया कि अभियुक्त काफी समय से न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था। पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को बुधवार को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद एवं कांस्टेबल संजय गुप्ता शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *