शराब पीकर होली में हुड़दंग मचा रहे 3 लोगों को धौलछीना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अल्मोड़ा। थाना धौलछीना में सूचना प्राप्त हुई की बखरियाटाना में 3 लोग शराब पीकर शोर-शराबा कर उत्पात/मार-पीट कर रहे हैं। सूचना पर धौलछीना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, तो 3 लोग शराब पीकर मार-पीट में उतारु होकर शोर-शराबा, हंगामा कर रहे थे, जिन्हें काफी समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु वह पुलिस कर्मियों के समझाने पर भी नहीं मान रहे थे।

शान्ति व्यवस्था व किसी प्रकार की अप्रिय घटना के दृष्टिगत तीनों व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी गयी।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम –
1- अर्जुन लाल निवासी बखरियाटाना थाना धौलछीना
2- जीवन लाल निवासी उपरोक्त
3- सुनील कुमार निवासी उपरोक्त है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *